Top News

कोशी स्नातक निर्वाचन: भाजपा प्रत्याशी डॉ. एन.के. यादव के समर्थन में जुटे कार्यक


कोढ़ा। कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर कोढ़ा विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में एनडीए समर्थित भाजपा प्रत्याशी डॉ. एन.के. यादव के समर्थन में आयोजित बैठक में कोढ़ा विधायक कविता पासवान शामिल हुईं। बैठक में उन्होंने कार्यकर्ताओं एवं मतदाताओं से संवाद किया और प्रत्याशी के समर्थन में संपर्क अभियान तेज करने की अपील की।

बैठक के दौरान चुनावी रणनीति, संगठन की सक्रियता और मतदाताओं तक प्रत्याशी का पक्ष पहुंचाने को लेकर चर्चा हुई। विधायक ने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय बनाकर काम करने तथा अधिक से अधिक मतदाताओं से संपर्क स्थापित करने का आह्वान किया। बैठक में मौजूद कार्यकर्ताओं के बीच चुनाव को लेकर उत्साह देखा गया।

विधायक कविता पासवान ने विश्वास जताया कि कार्यकर्ताओं की एकजुटता और मतदाताओं के सहयोग से एनडीए समर्थित भाजपा प्रत्याशी डॉ. एन.के. यादव को व्यापक समर्थन मिलेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से चुनाव में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।

बैठक में विधायक प्रतिनिधि रमन झा, जिला भाजपा महामंत्री रामनाथ पाण्डेय, भाजपा नेता अरविंद कुशवाहा उर्फ अरबिंद दास, छोटेलाल शर्मा और अमित मंडल सहित अन्य कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित थे। बैठक में कोढ़ा विधानसभा क्षेत्र में प्रत्याशी के समर्थन में जनसंपर्क बढ़ाने पर जोर दिया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post