दुर्गा पूजा के अवसर पर रूईधासा दुर्गा पूजा समिति की ओर से प्रेम पीयूष के सहयोग से चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में बच्चों ने भाग लेकर अपनी कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में बच्चों ने आकर्षक चित्र बनाए। आयोजन का उद्देश्य बच्चों की रचनात्मक क्षमता को प्रोत्साहित करना और कला के प्रति उनकी रुचि बढ़ाना था। प्रतियोगिता के समापन पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष धनंजय जायसवाल, संरक्षक राजेश दुबे, सचिव कुंदन सिंह, कोषाध्यक्ष सुशील झा, पवन, प्रकाश राय, विद्युत मजूमदार और जय नारायण यादव सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे। समिति के सदस्यों ने प्रतिभागी बच्चों की सराहना की।
Post a Comment