Top News

क्षतिग्रस्त सड़क और कल्वर्ट से आवागमन में परेशानी, मरम्मत की मांग

टेढ़ागाछ प्रखंड की बैगना पंचायत में खाड़ीटोला से गड़गांव जाने वाली मुख्यमंत्री सड़क की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। महुआ गांव के निकट सड़क और कल्वर्ट क्षतिग्रस्त होने से राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी हो रही है।

स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, यह सड़क क्षेत्र के लोगों के लिए महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है। सड़क और कल्वर्ट की खराब स्थिति के कारण खासकर रात और बारिश के दौरान दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।

ग्रामीण महेंद्र प्रसाद सिंह, जलज गिरी, निरंजन गिरी, नारायण यादव, नीरज गिरी और खुशी नाथ सिंह सहित अन्य लोगों ने संबंधित विभाग एवं जनप्रतिनिधियों से क्षतिग्रस्त सड़क और कल्वर्ट की शीघ्र मरम्मत कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि समय रहते मरम्मत नहीं होने पर आवागमन की समस्या और गंभीर हो सकती है। उन्होंने अधिकारियों से स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करने की अपील की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post