कुमारखंड प्रखंड मुख्यालय स्थित एनपी कॉलेज परिसर में रविवार को सीपीआईएम ब्रांच कमेटी की बैठक कामरेड जगन्नाथ झा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में संगठन का जनाधार बढ़ाने और अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने पर जोर दिया गया।
बैठक में निर्णय लिया गया कि किसानों और खेतिहर मजदूरों की समस्याओं तथा केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों के विरोध में आगामी 28 अक्टूबर को प्रखंड मुख्यालय पर किसान सभा के बैनर तले धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इसके लिए किसान सभा और खेतिहर मजदूरों को संगठित करने की रणनीति पर भी चर्चा हुई।
बैठक में पार्टी नेताओं ने आरोप लगाया कि वर्तमान मोदी शासन में किसान, मजदूर और छात्रों के हितों की अनदेखी हो रही है। उन्होंने संगठन को मजबूत कर जनसमस्याओं को लेकर आंदोलन तेज करने की बात कही।
मौके पर कामरेड ललन कुमार, अशोक यादव, पन्नालाल यादव, रविंद्र यादव, रामचंद्र यादव, दीपक कुमार, प्रभा देवी, पल्लवी देवी, सुंदेश्वरी यादव, सुनील कुमार, सुरेंद्र शर्मा और प्रमिला देवी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।
Post a Comment