Top News

मां ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना से भक्तिमय हुआ दिघलबैंक


 शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन दिघलबैंक प्रखंड क्षेत्र में भक्ति और आस्था का माहौल बना रहा। टप्पू बाजार, हरुवाडांगा, दिघलबैंक, धनतोला, तुलसिया और पदमपुर सहित विभिन्न स्थानों पर स्थित दुर्गा मंदिरों एवं पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के दूसरे स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान भक्तों ने सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

सुबह से ही पूजा स्थलों पर श्रद्धालुओं की आवाजाही लगी रही। घरों में भी लोगों ने पूजा-पाठ कर परिवार की सुख-समृद्धि और मंगलमय जीवन की प्रार्थना की। नवरात्र को लेकर पूरे प्रखंड क्षेत्र में उत्साह और उमंग का माहौल है। पूजा समितियां भी धार्मिक आयोजनों को व्यवस्थित एवं सफल बनाने में जुटी हैं।

**टप्पू बाजार में पूजा की तैयारियां तेज**

टप्पू बाजार स्थित दुर्गा पूजा पंडाल में भी श्रद्धालुओं की अच्छी-खासी आस्था देखने को मिली। पूजा समिति के अध्यक्ष प्रमोद कुमार साह के नेतृत्व में पूजा-अर्चना और आयोजन की तैयारियां की जा रही हैं। इस दौरान पुजारी मोहन कामती, पंडित पिंटू झा, उज्ज्वल साह, राहुल मंडल, जागेश्वर गोस्वामी, भरत कामती, विकास कुमार, राजकुमार शर्मा, विकेश मोदी, जितेंद्र गणेश और मनोज कामती सहित समिति के अन्य सदस्य मौजूद रहे। सभी सदस्य मिलकर पूजा आयोजन को सफल बनाने में योगदान दे रहे हैं।

**दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क**

दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए दिघलबैंक पुलिस प्रशासन भी सतर्क है। क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और गतिविधियों पर निगरानी रखी जा रही है, ताकि श्रद्धालु निर्बाध रूप से पूजा-अर्चना कर सकें और पर्व के दौरान शांति एवं सामाजिक सौहार्द कायम रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post