Top News

एडीएम ने मुरलीगंज के पूजा पंडालों का किया निरीक्षण, समितियों को दिए आवश्यक निर्देश



दुर्गापूजा के मद्देनजर सोमवार को एडीएम अरुण कुमार सिंह ने मुरलीगंज प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पूजा पंडालों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शहर के बड़ी दुर्गा मंदिर, गोलबाजार सहित कई पूजा स्थलों का जायजा लिया और पूजा समिति के सदस्यों को आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एडीएम ने पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की सुविधा और व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने पूजा समितियों से पर्व के दौरान भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा और शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने को लेकर जरूरी सावधानियां बरतने को कहा। साथ ही प्रशासनिक निर्देशों का पालन करते हुए पूजा आयोजन संपन्न कराने पर जोर दिया। अधिकारियों ने पूजा समितियों से समन्वय बनाकर पर्व को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने की अपील की। इस दौरान बीडीओ गोपाल कृष्ण, सीओ किसलय कुमार, मुरलीगंज थानाध्यक्ष अकमल हुसैन सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post