बारसोई। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान का जन्मदिन शनिवार को 65-बलरामपुर विधानसभा क्षेत्र की विधायक संगीता देवी के कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने केक काटकर एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और खुशियां साझा कीं।
मौके पर विधायक प्रतिनिधि सागर साह ने चिराग पासवान को युवाओं का प्रेरणास्रोत बताते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि चिराग पासवान के नेतृत्व में पार्टी जनहित के मुद्दों को उठाने और समाज के सभी वर्गों के विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि चिराग पासवान इसी ऊर्जा, समर्पण और संकल्प के साथ देश एवं समाज की सेवा करते रहेंगे।
कार्यक्रम में लोजपा (रामविलास) के कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने भी अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष के उज्ज्वल भविष्य और दीर्घायु जीवन की कामना की।
इस अवसर पर सागर साह, पिंटू साह, सूरज साह, अजय साह, मंगल साह, चंचल दास, मनीष सिंह, पुतुल ठाकुर, मुन्ना दास, मनोहर चंद्रवंशी, सुभाष साह, मुकेश साह, आशिफ जी, मंडल जी, पवन जी, अभिषेक साह एवं मोनू सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।
Post a Comment