Top News

युवा जदयू में अभिनव कुमार को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बिहार प्रदेश सचिव मनोनीत

पूर्णियां/सिटी हलचल न्यूज़ 

युवा जनता दल (यूनाइटेड) के बिहार प्रदेश संगठन में जदयू नेता अभिनव कुमार को प्रदेश सचिव मनोनीत किया गया है। उनके मनोनयन से पूर्णिया सहित सीमांचल क्षेत्र के जदयू नेताओं और कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए इसे सीमांचल के युवाओं के लिए गौरव की बात बताया है


अभिनव कुमार को यह जिम्मेदारी पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जदयू के बिहार प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा और युवा जदयू के प्रदेश अध्यक्ष नीतीश पटेल के निर्देश पर सौंपी गई है। प्रदेश संगठन में उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं को उम्मीद है कि युवा जदयू की गतिविधियों को और मजबूती मिलेगी।प्रदेश सचिव मनोनीत होने पर अभिनव कुमार ने मंत्री लेसी सिंह, जदयू प्रदेश सचिव निरंजन कुशवाहा और पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि सीमांचल जैसे क्षेत्र से प्रदेश स्तर पर संगठन की जिम्मेदारी मिलना उनके लिए गर्व की बात है। वह पार्टी नेतृत्व के भरोसे पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे


अभिनव कुमार ने कहा कि उनकी प्राथमिकता संगठन को मजबूत करना, अधिक से अधिक युवाओं को जदयू से जोड़ना और सरकार की विकास नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना होगा। इसके लिए वह पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ काम करेंगे।उनके मनोनयन के बाद बधाई देने वालों का सिलसिला जारी है। पार्टी नेताओं और समर्थकों ने विश्वास जताया कि अभिनव कुमार की नई जिम्मेदारी से युवा जदयू के संगठनात्मक कार्यों को गति मिलेगी और सीमांचल के युवाओं की पार्टी में भागीदारी बढ़ेगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post