मुरलीगंज /मिथिलेश कुमार
पुलिस मुख्यालय, बिहार पटना एवं पुलिस उप महानिरीक्षक, कोशी क्षेत्र सहरसा के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष छापेमारी अभियान के तहत मुरलीगंज पुलिस ने 53.250 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। इस मामले में एक कारोबारी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक अन्य आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है
थानाध्यक्ष अकमल हुसैन के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर मुरलीगंज नगर के वार्ड संख्या-12 स्थित अजय साह, पिता मानिकचन्द्र साह, के घर पर छापेमारी की। इस दौरान विभिन्न ब्रांड की कुल 53.250 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई।पुलिस ने शराब के क्रय-विक्रय एवं भंडारण के आरोप में अजय साह और शंभू यादव के विरुद्ध मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की है
छापेमारी के दौरान गिरफ्तार अजय साह को न्यायिक अभिरक्षा में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। वहीं, फरार आरोपित शंभू यादव की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।थानाध्यक्ष अकमल हुसैन ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए विदेशी शराब बरामद की गई और एक आरोपित को गिरफ्तार किया गया है। शराब के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है।



Post a Comment