Top News

GMCH में पत्रकारों से कथित मारपीट पर भड़की विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ, कार्रवाई नहीं हुई तो स्वास्थ्य मंत्री से मिलेंगे

 

पूर्णियाँ /बालमुकुन्द यादव 

पूर्णिया : पूर्णिया मेडिकल कॉलेज में पत्रकारों के साथ कथित मारपीट की घटना को लेकर पत्रकारों और सामाजिक संगठनों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। प्रभात खबर डिजिटल के राजा झा, दैनिक जागरण के अविनाश उर्फ लड्डू और सोनभद्र अखबार के श्रवण कुमार के साथ कथित मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में है।विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी ने घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि पत्रकारों के साथ मारपीट या दुर्व्यवहार की घटना को किसी भी स्थिति में सामान्य नहीं माना जा सकता। पत्रकार अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए जनता तक खबर पहुंचाने का काम करते हैं और लोकतंत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं


उन्होंने कहा कि मामले की जांच और कार्रवाई को लेकर मेडिकल कॉलेज प्रशासन की ओर से 72 घंटे का समय दिया गया था। समय सीमा बीतने के बाद भी यदि संबंधित लोगों पर कार्रवाई नहीं हुई है तो यह गंभीर विषय है। उन्होंने कहा कि केवल आश्वासन देने के बजाय मामले में निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई होनी चाहिए।आशीष गोस्वामी ने कहा कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार से मिलकर पूरे मामले को लेकर ज्ञापन सौंपा जाएगा

उन्होंने कहा कि पत्रकारों के सम्मान और सुरक्षा से समझौता नहीं किया जा सकता। संगठन पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है और जरूरत पड़ने पर आगे भी आवाज उठाई जाएगी।उन्होंने कहा कि दोषी कोई भी हो, निष्पक्ष जांच के बाद उसके विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

Post a Comment

Previous Post Next Post