Top News

तारापुर प्राथमिक विद्यालय में अव्यवस्था पर उठे सवाल


बारसोई। जिला परिषद क्षेत्र संख्या-26 के शिवनंदपुर पंचायत स्थित तारापुर प्राथमिक विद्यालय में जिप सदस्य गुलजार आलम के औचक निरीक्षण में कई अनियमितताएं सामने आईं। निरीक्षण के दौरान प्रधानाध्यापिका अनुपस्थित मिलीं। शिक्षकों ने बताया कि वह पिछले चार-पांच दिनों से विद्यालय नहीं आ रही हैं और किसी अन्य शिक्षक को विधिवत प्रभार भी नहीं सौंपा गया है।

वहीं, छात्र-छात्राओं ने एनजीओ द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे भोजन की गुणवत्ता को लेकर भी शिकायत की। जिप सदस्य ने मामले की जानकारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को देते हुए भोजन व्यवस्था की जांच और विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने की मांग की। साथ ही प्रधानाध्यापिका की अनुपस्थिति की जांच कर दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की मांग की।

Post a Comment

Previous Post Next Post