Top News

जिला परिषद सदस्य गुलज़ार आलम का भी अहम भूमिका सड़क कार्य कराने में रहा



कटिहार जिले के बारसोई प्रखंड अंतर्गत सिवानंदपुर पंचायत के मथुरापुर मेन मार्केट से होकर काजीटोला से बारियोल तक जाने वाली मुख्य सड़क लंबे समय से जर्जर और बदहाल स्थिति में थी। सड़क पर जलजमाव के कारण राहगीरों और स्थानीय लोगों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। बारिश के दिनों में मथोरापुर मेन मार्केट के समीप सड़क पर कमर भर तक पानी जमा हो जाता था, जिससे लोगों का पैदल और वाहनों से गुजरना मुश्किल हो जाता था।

सड़क की बदहाली और जल जमाव को लेकर स्थानीय लोगों ने कई बार आंदोलन और प्रदर्शन भी किया, लेकिन लंबे समय तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका।

इसी समस्या को लेकर सिटी हलचल संवाददाता मो० सनाउल्लाह ने प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से लगातार इस समस्या को प्रमुखता से उठाया। सड़क की स्थिति और जल जमाव की समस्या को लेकर कई बार समाचार प्रकाशित किए गए और वीडियो रिपोर्ट के माध्यम से संबंधित अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों का ध्यान आकृष्ट कराया गया।

वहीं क्षेत्र संख्या 26 के जिला परिषद सदस्य गुलसार आलम ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुए लगातार पहल की और स्थानीय लोगों की समस्या को लेकर आवाज उठाई। मीडिया के सहयोग से सड़क की समस्या को बार-बार सामने लाने के बाद अब जाकर मौके पर काम शुरू हुआ है।

रविवार को जीसीबी मशीन के माध्यम से सड़क पर जमा पानी की निकासी का काम शुरू किया गया। इसके साथ ही सड़क पर तत्काल राहत देने के उद्देश्य से गिट्टी और मिट्टी भराई का कार्य भी प्रारंभ किया जा रहा है। इससे फिलहाल स्थानीय लोगों को आवागमन में राहत मिलने की उम्मीद है।

स्थानीय ग्रामीणों ने इस पहल पर खुशी जताते हुए कहा कि सड़क की समस्या को लगातार मीडिया के माध्यम से उठाने में जनजागरण संवाददाता एवं जनजागरण संदेश न्यूज़ के रिपोर्टर मोहम्मद सनाउल्लाह का महत्वपूर्ण योगदान रहा। वहीं जिला परिषद सदस्य गुलसार आलम ने भी लगातार पहल करते हुए इस समस्या को संबंधित स्तर तक पहुंचाने का काम किया।

ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से परेशान लोगों को अब जाकर थोड़ी राहत मिली है। हालांकि स्थानीय लोगों ने उम्मीद जताई कि तत्काल भराई के साथ-साथ सड़क का स्थायी एवं गुणवत्तापूर्ण निर्माण भी कराया जाए, ताकि भविष्य में जल जमाव और आवागमन की समस्या दोबारा उत्पन्न न हो

Post a Comment

Previous Post Next Post