कटिहार। जिले के बारसोई प्रखंड अंतर्गत बारसोई में कांग्रेस पार्टी की ओर से एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में सांसद तारिक अनवर की पहल पर संसदीय विकास समिति-2026 के गठन को लेकर चर्चा की गई। समिति में कुल 27 सदस्यों को शामिल किया गया है।
बताया गया कि इस समिति का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में जनसमस्याओं की निगरानी करने, विकास कार्यों पर नजर रखने तथा आम लोगों की समस्याओं को सांसद तक पहुंचाना है। समिति के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों को जिम्मेदारी दी गई है, ताकि जनता और सांसद के बीच बेहतर समन्वय स्थापित हो सके।
जारी सूची में कांग्रेस नेता नगीना प्रसाद यादव, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष मो० शहनवाज, कांग्रेस नेता इंजीनियर मुअज्जम हुसैन, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल कादिर, मो० शफीउल्लाह, निशार अहमद, बलरामपुर प्रखंड अध्यक्ष मो० हसनैन ,मो० असगर, कांग्रेस नेता एवं पूर्व विधायक प्रत्याशी मुखिया हबीबुर रहमान, मो० अय्यूब, आसताब ताज, फैयाज अहमद, शिबू मरांडी, राज कुमार दास, नय्यर आलम, मो० जावेद समेत अन्य सदस्यों को शामिल किया गया है।
बैठक में बताया गया कि क्षेत्र के लोगों को कई बार अपनी समस्याओं को लेकर सांसद तक पहुंचने या संबंधित विभाग के अधिकारियों से संपर्क करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इसी को देखते हुए सांसद तारिक अनवर की ओर से संसदीय विकास समिति का गठन किया गया है।
समिति के सदस्य क्षेत्र की समस्याओं और विकास कार्यों की जानकारी एकत्र कर सांसद तक पहुंचाने का काम करेंगे। इससे आम लोगों को अपनी समस्याओं को उचित माध्यम से रखने में सुविधा मिलने की उम्मीद जताई गई है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सांसद प्रतिनिधि सुनील यादव ने की इस दौरान कांग्रेस पार्टी के कई वरिष्ठ नेता एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे। बैठक में समिति के सदस्यों को उनकी जिम्मेदारियों से अवगत कराया गया और क्षेत्र की जनसमस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सांसद तक पहुंचाने पर जोर दिया गया
Post a Comment