Top News

स्पॉट राउंड के नामांकन को रविवार को भी खुला रहा पराजकीय डिग्री कॉलेज

 स्नातक प्रथम सेमेस्टर, सत्र 2026-30 के पांचवें चरण (स्पॉट राउंड) में चयनित विद्यार्थियों के नामांकन को लेकर रविवार को भी राजकीय डिग्री महाविद्यालय, कोढ़ा खुला रहा। स्पॉट राउंड में चयनित 12 विद्यार्थियों में से कई छात्र-छात्राओं ने रविवार को महाविद्यालय पहुंचकर अपना नामांकन कराया। इनमें रूपेश कुमार, स्नेहा कुमारी एवं अनुष्का कुमारी सहित अन्य विद्यार्थी शामिल रहे।

पूर्णिया विश्वविद्यालय, पूर्णिया के निर्देश के आलोक में विद्यार्थियों की सुविधा को देखते हुए रविवार को महाविद्यालय खोलकर नामांकन एवं पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी कराई गई। महाविद्यालय प्रशासन ने बताया कि निर्धारित समय-सीमा के भीतर विद्यार्थियों का नामांकन सुनिश्चित कराने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है।

नामांकन एवं पंजीकरण प्रक्रिया को महाविद्यालय के नोडल पदाधिकारी सह बर्सर डॉ. हरिओम प्रसाद तथा कार्यालय अधीक्षक शंभू कुमार यादव की देखरेख में व्यवस्थित रूप से संपन्न कराया जा रहा है। नामांकन से संबंधित जानकारी एवं आवश्यक सहयोग के लिए विद्यार्थी अमित कुमार एवं मुकेश कुमार से भी संपर्क कर सकते हैं।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सी. के. मिश्रा ने बताया कि स्पॉट राउंड में चयनित जिन विद्यार्थियों का अभी तक नामांकन नहीं हुआ है, उनके लिए 7 सितंबर 2026 अंतिम तिथि निर्धारित है। उन्होंने सभी संबंधित विद्यार्थियों से बिना विलंब किए अंतिम तिथि तक अपना नामांकन सुनिश्चित कराने की अपील की, ताकि उनकी नामांकन प्रक्रिया समय पर पूरी हो सके।

Post a Comment

Previous Post Next Post