Top News

मिलिया कॉन्वेंट में धूमधाम से मना जन्माष्टमी समारोह, मटकी फोड़ ने बांधा समां


रामबाग स्थित मिलिया कॉन्वेंट इंग्लिश स्कूल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास, उमंग और भक्ति के वातावरण में मनाया गया। विद्यालय परिसर में आयोजित समारोह में मटकी फोड़ प्रतियोगिता, केक कटिंग समारोह और विद्यार्थियों की मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहीं।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण मटकी फोड़ प्रतियोगिता रही। विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह और टीम भावना के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। विद्यार्थियों की टीम को तैयार करने और मार्गदर्शन देने में अमित सर की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनके निर्देशन में विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन कर समारोह में रोमांच भर दिया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य Y. K. Jha की उपस्थिति में केक कटिंग समारोह भी आयोजित किया गया। विद्यार्थियों और शिक्षकों ने एक-दूसरे के साथ जन्माष्टमी की खुशियां साझा कीं। वहीं, विद्यार्थियों की विभिन्न नृत्य प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।

विद्यालय के निदेशक डॉ. असद इमाम ने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक एवं धार्मिक आयोजन बच्चों को भारतीय संस्कृति, परंपराओं और संस्कारों से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से प्रेम, कर्म, सत्य, अनुशासन और कर्तव्य के प्रति समर्पण की प्रेरणा मिलती है।

प्रधानाचार्य Y. K. Jha ने विद्यार्थियों को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि श्रीकृष्ण का जीवन कठिन परिस्थितियों में भी सकारात्मक सोच, साहस और कर्म के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। ऐसे कार्यक्रम बच्चों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच देने के साथ उनमें सहयोग, नेतृत्व और आत्मविश्वास की भावना विकसित करते हैं।

समारोह के दौरान पूरा विद्यालय परिसर ‘राधे-राधे’ और ‘जय श्रीकृष्ण’ के जयघोष से गूंज उठा। विद्यार्थियों और शिक्षकों के उत्साह से जन्माष्टमी समारोह यादगार बन गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post