Top News

अवैध अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर, रामजान पुल से लहरा चौक तक हटाया गया अवैध अतिक्रमण


आगामी त्योहारों के दौरान शहर की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए डीएम नवीन कुमार के निर्देश पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। एसडीएम अनिकेत कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने रामजान पुल से लहरा चौक तक सड़क के दोनों ओर किए गए अवैध अतिक्रमण को हटा दिया।
पश्चिमपाली चौक पर सड़क किनारे एवं सार्वजनिक स्थानों पर अवैध रूप से किए गए व्यावसायिक अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की गई। इस दौरान अवैध रूप से अतिक्रमित कर संचालित किए जा रहे व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से 47,500 का जुर्माना वसूल कर उन्हें भविष्य में अतिक्रमण ना करने की सख्त हिदायत दी गई। अभियान के दौरान सड़क एवं सार्वजनिक स्थानों पर अवैध रूप से पार्क किए गए वाहनों तथा मोडीफाइड वाहनों को जब्त कर टाउन थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया।
एसडीएम ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू एवं सुरक्षित बनाना, पैदल यात्रियों एवं आम नागरिकों के आवागमन को सुगम करना तथा सड़क किनारे अतिक्रमण के कारण उत्पन्न होने वाली यातायात संबंधी समस्याओं को दूर करना है। उन्होंने बताया कि यह अभियान शहर के विभिन्न मार्गों पर प्रतिदिन चलाया जाएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post