Top News

कृषि विभाग की टीम ने जुगाड़ वाहन पर लदे 90 बोरी उर्वरक किया जब्त, भीड़ बलपूर्वक चालक को छुड़ा ले गई साथ

कृषि विभाग की टीम ने तस्करी कर ले जाये जा रहे 90 बोरी उर्वरक लदे जुगाड़ वाहन को जब्त किया है। शनिवार शाम उर्वरक निरीक्षक नीरज कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने लंबा बस्ती आदिवासी टोला के समीप महीन गांव की दिशा से आ रहे जुगाड़ वाहन को संदेह के आधार पर रोका। जुगाड़ वाहन तिरपाल से पूरी तरह से ढ़ंका था। टीम ने चालक को अपनी गिरफ्त में लेकर पुलिस को सूचना दे दी। इसी बीच साकिर आलम नाम का व्यक्ति लगभग 10 व्यक्ति के साथ साथ पहुंचा और चालक को जबरन छुड़ा कर अपने साथ ले गया। जो संभवतः चालक का सहयोगी प्रतीत होता है। मौके पर पहुंची पुलिस जुगाड़ वाहन को जब्त कर थाने ले आई। जहां जांच किए जाने पर जुगाड़ वाहन पर 45 किलो के वजन का 90 बोरी यूरिया खाद लदा पाया गया। उर्वरक निरीक्षक के लिखित शिकायत पर टाउन थाने में जुगाड़ वाहन मालिक, फरार चालक, साकिर आलम सहित  अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध केस दर्ज कर पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post