Top News

स्कूल से बाहर निकले दो मासूम, बाजार में भटकते मिले; लंदन किड्स स्कूल की सुरक्षा पर सवाल

 

फोटो : लंदन किड्स स्कूल

कुरसेला सिटी हलचल न्यूज़ 

कटिहार : कुरसेला प्रखंड में संचालित लंदन किड्स स्कूल की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। शनिवार 15 अगस्त की अहले सुबह स्कूल के दो छोटे बच्चे परिसर से बाहर निकलकर  बाजार की ओर चले गए। दोनों बच्चे काफी देर तक अकेले भटकते रहे।बाजार में बच्चों को अकेले भटकते देख कुरसेला थाना पुलिस को संदेह हुआ। पुलिस ने दोनों बच्चों को सुरक्षित थाना लाकर पूछताछ की। पूछताछ में बच्चों ने अपना नाम प्रिया कुमारी और उत्तम, पिता बिछो मंडल, निवासी सिमरा बताया। दोनों ने पुलिस को बताया कि वे लंदन किड्स स्कूल में पढ़ते हैं। इसके बाद पुलिस ने उनके परिजनों से संपर्क कर उन्हें थाना बुलाया और आवश्यक पूछताछ के बाद दोनों बच्चों को परिजनों के हवाले कर दिया।घटना के बाद स्कूल की सुरक्षा और बच्चों की निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। स्कूल परिसर से दो छोटे बच्चों का बिना निगरानी के बाहर निकलकर सड़क और बाजार तक पहुंच जाना सुरक्षा में बड़ी चूक माना जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि स्कूल प्रबंधन को बच्चों के प्रवेश-निकास, मुख्य गेट की सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरतनी चाहिए।मामले को लेकर कुरसेला थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने  बताया कि स्कूल संचालक को नोटिस किया गया है। पुलिस की ओर से स्कूल प्रबंधन से सुरक्षा व्यवस्था और घटना के संबंध में जवाब मांगा गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post