:
बिहार सरकार की सात निश्चय-3 योजना के तहत रविवार को किशनगंज स्थित इंटर हाई स्कूल परिसर में सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श विद्यालय) का उद्घाटन किया गया। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बेगूसराय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य के विभिन्न आदर्श विद्यालयों के साथ किशनगंज के इस विद्यालय का भी उद्घाटन किया।
किशनगंज में आयोजित कार्यक्रम में बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल, कांग्रेस विधायक कमरुल होदा, जिलाधिकारी नवीन कुमार सहित कई अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
इस अवसर पर मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक आधारभूत सुविधाएं और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए ऐसे आदर्श विद्यालय नई पीढ़ी को बेहतर भविष्य की ओर अग्रसर करेंगे। उन्होंने कहा कि सभी के सामूहिक प्रयास से शिक्षित, आत्मनिर्भर और समृद्ध बिहार के निर्माण का लक्ष्य साकार होगा।
कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त (डीडीसी), जिला शिक्षा पदाधिकारी, सांसद के निजी सहायक एहसान हसन, जिला कांग्रेस अध्यक्ष शाहबुल अख्तर, संतोष कुमार चौधरी सहित अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Post a Comment