Top News

कुरसेला में सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल का शुभारंभ

:


शाहपुर धर्मी पंचायत स्थित उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय कटरिया परिसर में संचालित सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल का रविवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शुभारंभ किया। विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी शांतनु कुमार ठाकुर, प्रधानाध्यापक मनोज हरिजन, मुखिया अरुण कुमार यादव, पूर्व मुखिया बबलू सिंह एवं शिक्षक दिलीप सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

इस अवसर पर बताया गया कि मॉडल स्कूलों में आधुनिक शिक्षण व्यवस्था, अनुशासित वातावरण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर विशेष जोर दिया जाएगा। विद्यार्थियों को नियमित पढ़ाई के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी कराई जाएगी। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि इस पहल से ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक माहौल मिलेगा और सरकारी विद्यालयों के प्रति लोगों का विश्वास बढ़ेगा। कार्यक्रम में शिक्षक, अभिभावक, जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post