Top News

पहाड़पुर में शॉर्ट बाउंड्री क्रिकेट टूर्नामेंट, दोगज बनी चैंपियन

:


बारसोई प्रखंड की बल्तर पंचायत अंतर्गत पहाड़पुर गांव में आयोजित शॉर्ट बाउंड्री क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन एमएलसी प्रतिनिधि मो. मुजा ने फीता काटकर किया। समारोह में एमआईएम के राष्ट्रीय प्रवक्ता एडवोकेट आदिल हसन विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

टूर्नामेंट में कुल आठ टीमों ने हिस्सा लिया। रोमांचक मुकाबलों के बाद फाइनल में दोगज और ग्वालटोली की टीमें आमने-सामने हुईं। शानदार प्रदर्शन करते हुए दोगज की टीम ने खिताब अपने नाम किया, जबकि ग्वालटोली की टीम उपविजेता रही।

उद्घाटन के अवसर पर मुख्य अतिथि मो. मुजा ने कहा कि क्रिकेट भाईचारे और अनुशासन का खेल है। खेल से शारीरिक और मानसिक विकास होता है तथा युवाओं में सकारात्मक सोच का विकास होता है। उन्होंने युवाओं से खेल गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।

विशिष्ट अतिथि एडवोकेट आदिल हसन ने कहा कि खेल आपसी प्रेम, दोस्ती और भाईचारे का प्रतीक है। उन्होंने बिहार सरकार और केंद्र सरकार से प्रत्येक पंचायत में खेल मैदान एवं खेल सामग्री उपलब्ध कराने की मांग की। उनका कहना था कि ग्रामीण खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी तो वे जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर देश का नाम रोशन कर सकेंगे।

इस मौके पर एमआईएम के युवा नेता मो. अंजार, मो. मोती उर्फ मतीउर रहमान बल्कर सहित कई गणमान्य लोग, खेल प्रेमी और बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे। पूरे आयोजन के दौरान दर्शकों में क्रिकेट को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।

Post a Comment

Previous Post Next Post