Top News

बरंडी बाया तटबंध की मरम्मत को लेकर कांग्रेस का पैदल मार्च, आंदोलन तेज करने की चेतावनी

:


बरारी प्रखंड मुख्यालय, गुरुमेला, पश्चिमी बारिनगर, पूर्वी बारिनगर सहित एनएच-31 को जोड़ने वाले बरंडी बाया तटबंध के निर्माण एवं मरम्मत की मांग को लेकर रविवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रखंड अध्यक्ष मो. सलीम के नेतृत्व में पैदल मार्च निकाला।

कांग्रेस नेताओं ने बताया कि फ्लड कंट्रोल काढ़ागोला सब-डिवीजन अंतर्गत बाया तटबंध की चैन संख्या 170 से 185 तक लगभग 500 मीटर में जीएसबी (GSB) मैटेरियल से निर्माण कार्य कराने की मांग को लेकर फ्लड कंट्रोल के कार्यपालक अभियंता को आवेदन सौंपा जाएगा।

पदयात्रा के दौरान वक्ताओं ने कहा कि बरंडी बाया तटबंध वर्षों से जर्जर है, जिससे स्थानीय लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के मौसम में स्थिति और भी गंभीर हो जाती है। उन्होंने जल संसाधन विभाग से तटबंध की शीघ्र मरम्मत एवं आवश्यक निर्माण कार्य कराने की मांग की।

प्रखंड अध्यक्ष मो. सलीम ने कहा कि यदि जल्द ही तटबंध निर्माण एवं मरम्मत की दिशा में ठोस पहल नहीं की गई, तो कांग्रेस जनहित में आंदोलन को और तेज करेगी। वहीं पूर्व मुखिया मो. अब्दुल खालिक ने कहा कि यह तटबंध हजारों लोगों के आवागमन का प्रमुख मार्ग है। इसकी बदहाल स्थिति से आम लोगों के साथ-साथ किसानों और विद्यार्थियों को भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने सरकार से अविलंब निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग की।

इस मौके पर पूर्व मुखिया मो. खालिद, कांग्रेस नेता भागवत प्रसाद भगत, सोशल मीडिया जिला अध्यक्ष विक्रम पासवान, आजाद अंसारी, वरिष्ठ नेता दिलीप कुमार ठाकुर, मो. नुरूल, सरपंच प्रतिनिधि मो. शमीम, मो. माजिज, रवि ठाकुर, खलीलुर रहमान, प्रवेश कुमार सिंह, खलील अंसारी, मो. खालिक सहित दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता एवं स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post