Top News

कुरसेला में रात्रि गश्ती के दौरान 9 नशेड़ी व 2 वारंटी गिरफ्तार

कुरसेला /सिटी हलचल न्यूज़ 

कटिहार : अपराध नियंत्रण एवं नशा मुक्ति अभियान के तहत कुरसेला थाना पुलिस ने रात्रि गश्ती के दौरान विशेष अभियान चलाकर थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से 9 नशेड़ियों तथा 2 वारंटियों को गिरफ्तार किया।पुलिस ने सभी गिरफ्तार आरोपितों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में कटिहार भेज दिया। थाना पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध पर अंकुश लगाने तथा नशे के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि वे नशे से दूर रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी जा सके।

Post a Comment

Previous Post Next Post