Top News

दरभंगा छिनतई कांड में कटिहार से ₹1.10 लाख बरामद


दरभंगा जिले के नेहरा थाना में दर्ज छिनतई कांड की जांच के दौरान कटिहार के रौतारा थाना क्षेत्र से पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। रौतारा थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में छिनतई की ₹1.10 लाख नकद राशि बरामद कर नेहरा थाना पुलिस को सौंप दी। हालांकि छापेमारी की भनक लगते ही मामले में चिन्हित दोनों आरोपी फरार हो गए।

थाना प्रभारी लालसर बिंद के नेतृत्व में रंजीत यादव और अमन कुमार के घर पर छापेमारी की गई, जहां से नकद राशि बरामद हुई। पुलिस ने बताया कि दोनों को अप्राथमिकी आरोपी के रूप में चिन्हित किया गया है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। मामले की जांच जारी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post