पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने मंगलवार को बी कोठी प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों का दौरा कर हाल के दिनों में मृत व्यक्तियों के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी। इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहयोग प्रदान करते हुए हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।
दौरे के क्रम में सांसद ने औरलाहा पंचायत के जेनागरा पंचवटी गांव निवासी दिवंगत मनोज मंडल के परिजनों से मुलाकात की। इसके बाद मटिहानी पंचायत के रघुवंश नगर गांव पहुंचकर तमिलनाडु में हत्या की शिकार अफसरी खातून के परिजनों को ढांढस बंधाया। उन्होंने लतराहा पंचायत के वार्ड संख्या-6 स्थित जामुन टोला में दिवंगत दीपक हेंब्रम, सुखसेना पंचायत के कैंलू टोला निवासी मिट्ठू शर्मा, औराही पंचायत के गुलेला भिट्ठा गांव निवासी मौसम मंडल तथा हरिराही पंचायत के वार्ड संख्या-2 महादेव टोला निवासी मटका टुड्डू के परिजनों से भी मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की।
सांसद पप्पू यादव ने कहा कि दुख की इस घड़ी में वे पीड़ित परिवारों के साथ मजबूती से खड़े हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि किसी भी प्रकार की समस्या आने पर वे और उनकी टीम हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए तत्पर रहेंगे।
इस अवसर पर पूर्व सरपंच चंद्रभानु उर्फ लड्डू यादव, शोएब आलम, राजीव रंजन, समाजसेवी त्रिभुवन कुमार, साबिर आलम, पंकज यादव, लवकुश कुमार, नरेश मोहन मंडल, पूर्व मुखिया कौशल यादव, राजेश यादव, धीरज कुमार मंडल सहित बड़ी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद रहे।
Post a Comment