रौतारा टोल प्लाजा के समीप शराब के नशे में सड़क पर हंगामा कर राहगीरों को परेशान कर रहे चार युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
जानकारी के अनुसार रौतारा थाना पुलिस को गश्ती के दौरान सूचना मिली कि टोल प्लाजा के पास कुछ युवक शराब के नशे में शोर-शराबा कर रहे हैं और राहगीरों को परेशान कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और चारों को हिरासत में ले लिया।
गिरफ्तार युवकों की पहचान गोपाल साह (35), अजय कुमार मंडल (24), रोहित उरांव (35) एवं श्रवण पासवान (28) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार सभी के मुंह से शराब की गंध आ रही थी। ब्रेथ एनालाइजर जांच में शराब सेवन की पुष्टि होने के बाद चारों के खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।
पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर सभी आरोपितों को न्यायालय में प्रस्तुत करने के लिए भेज दिया। रौतारा थाना पुलिस ने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर अशांति फैलाने वालों के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
Post a Comment