महंगाई, बेरोजगारी सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर राजद की ओर से बुधवार को शहर के टाउन हॉल के समीप एक दिवसीय धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया।धरना प्रदर्शन में जिला प्रभारी मोहिबुल हसन,पूर्व विधायक सह राजद जिलाध्यक्ष अंजार नईमी,पूर्व विधायक मुजाहिद आलम,पूर्व विधायक सऊद आलम, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सचिव दानिश इकबाल सहित राजद के कई नेता मौजूद थे।धरना के माध्यम से पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, बदहाल शिक्षा व्यवस्था, ध्वस्त कानून व्यवस्था, भ्रष्टाचार तथा किसानों की समस्याओं को लेकर राज्य और केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।धरना के बाद राजद प्रतिनिधिमंडल ने महामहिम राज्यपाल के नाम डीएम को एक ज्ञापन सौंपा जाएगा।राजद नेता सह पूर्व विधायक मुजाहिद आलम ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई से गरीब, मजदूर, किसान और मध्यम वर्ग की आर्थिक स्थिति कमजोर हो रही है। रसोई गैस, पेट्रोल-डीजल, खाद्य पदार्थों और आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में वृद्धि से आम लोगों का जीवन प्रभावित हुआ है।राजद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सचिव दानिश इकबाल ने कहा कि जिले और राज्य में बेरोजगारी गंभीर समस्या बन चुकी है। प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक की घटनाओं से छात्रों का भविष्य प्रभावित हो रहा है और रोजगार के अवसरों की कमी से युवाओं में निराशा बढ़ रही है। मंच संचालन वरीय राजद नेता देवेन यादव कर रहे थे।धरना में वरीय राजद नेता सैयद मजहरूल हसन,देवेन यादव, एमके रिजवी, महिला जिलाध्यक्ष शगुफ्ता परवीन,पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष नुदरत महजबी,राजद नेता शकील अहमद ,मुश्ताक आलम,राजद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रधान महासचिव रेहान अहमद, मोहम्मद खुर्शीद,शाहिद रब्बानी आदि मौजूद थे।
महंगाई, बेरोजगारी सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर राजद ने दिया धरना
Cityhalchal News
0
Post a Comment