मुरलीगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बेलो पंचायत के वार्ड आठ मां लुकेश्वरी स्थान के पास से पुलिस ने एक युवक को 5.86 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर कार्रवाई करते हुए स्मैक के साथ युवक को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार युवक की पहचान बेलो पंचायत वार्ड आठ के लल्लू कुमार के रूप में हुआ है। थानाध्यक्ष नूरुल हक ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर आसूचना संकलन के क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई। जिसमें बेलो गाँव के लुकेश्वरी स्थान के पास पुलिस को देख भाग रहे युवक को पकड़ा गया। तलाशी के क्रम उनके पास से मनोतेजक पदार्थ स्मैक बरामद हुआ। विधि सम्मत कार्रवाई करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
Post a Comment