Top News

30 लीटर देसी शराब के साथ पति-पत्नी गिरफ्तार, बाइक जब्त


कुरसेला थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-31 स्थित गिट्टी प्लांट के समीप मंगलवार को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 30 लीटर देसी शराब के साथ एक पति-पत्नी को गिरफ्तार किया। इस दौरान शराब परिवहन में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई।

थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि जांच अभियान के दौरान बाइक से शराब ले जा रहे मिथलेश महतो एवं उनकी पत्नी आशा देवी, दोनों निवासी बिंटोली, थाना कुरसेला, जिला कटिहार को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उनके पास से 30 लीटर देसी शराब बरामद हुई।

पुलिस ने दोनों आरोपितों के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में कटिहार न्यायालय भेज दिया गया।

थानाध्यक्ष ने कहा कि क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और ऐसे मामलों में संलिप्त लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post