कुर्सेला पुलिस ने थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर 55 लीटर देशी शराब के साथ दो तस्करों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान नीतीश कुमार मंडल, पिता महेंद्र मंडल, निवासी मेहर टोला, थाना कुर्सेला, जिला कटिहार तथा परितोष पासवान, पिता गणेश पासवान, निवासी श्रीकामत चोचला, थाना फलका, जिला कटिहार के रूप में हुई है।
थानाध्यक्ष ने बताया कि "सूचना मिली थी कि टोटो से अवैध शराब की तस्करी की जा रही है। तुरंत कार्रवाई करते हुए टीम ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ा। इनके पास से 55 लीटर देशी शराब बरामद हुई है। टोटो को भी जप्त कर लिया गया है। वही दोनों तस्कर को गिरफ्तार कर कटिहार न्यायालय भेज दिया गया है।
Post a Comment