जिले में फर्जी जीएसटी कागजात के सहारे कोयला तस्करी का बड़ा मामला सामने आया है। राज्य कर विभाग की टीम ने गलगलिया चेकपोस्ट पर कार्रवाई करते हुए चार कोयला लदे ट्रकों को जब्त किया है। प्रारंभिक जांच में संगठित गिरोह के सक्रिय होने के संकेत मिले हैं।
राज्य कर उपायुक्त अर्जुन कुमार को शनिवार दोपहर करीब 12:30 बजे गलगलिया थानाध्यक्ष राकेश कुमार द्वारा व्हाट्सएप पर चार संदिग्ध ट्रकों के जीएसटी दस्तावेज भेजे गए थे। सूचना के आधार पर वे टीम के साथ मौके पर पहुंचे और वाहनों की जांच शुरू की।
जांच के दौरान चारों ट्रक जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर BR-06 GG 7455, HR-58 E 9832, BR-06 GG 9765 और BR-09 GC 7554 के कागजातों में गंभीर गड़बड़ी पाई गई। बीजक का वर्ष एवं श्रृंखला संख्या गलत पाई गई, जबकि जीएसटी नंबर मेघालय का था और दस्तावेज में व्यवसाय स्थल असम दर्शाया गया था। वहीँ ट्रक चालकों से पूछताछ में सबने अपना नाम हरेकृष्णा सिंह, पिता - स्व० सिहनारायण सिंह, साकिन अनाधपुर, थाना-चौरे, जिला भोजपुर (आरा),
गुलजार, पिता- सलाम तुला, साकिन मसावी, थाना-धानाभवन, जिला शामली, राजीव कुमार, पिता-गनौर सहनी, साकिन- दरजियां, थाना-कुढ़नी, जिला मुजफ्फरपुर, शिव राय, पिता- देवेन्द्र राय, साकिन लगमा, थाना-घाटहो, जिला समस्तीपुर के रूप में बताया साथ ही चारों ने बताया कि कागजात उन्हें अलग-अलग ट्रांसपोर्टरों द्वारा उपलब्ध कराए गए थे। जिसके बाद अधिकारियों ने बताया कि चारों चालकों के मोबाइल की जांच में एक मोबाइल नंबर 8521170406 कॉमन पाया गया। पूछताछ में इसे “इंट्री कराने वाले” व्यक्ति का नंबर बताया गया, जो बिहार में वाहनों को पास कराने का काम करता है।
कार्रवाई के दौरान चारों ट्रकों और फर्जी कागजातों को जब्त कर चालकों को गलगलिया थाना के सुपुर्द कर दिया गया है। वहीँ इस मामले में वाहन मालिक, चालक, ट्रांसपोर्टर समेत अन्य संलिप्त लोगों के खिलाफ थानाध्यक्ष राकेश कुमार द्वारा प्राथमिकी दर्ज करते हुए चारों चालकों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
Post a Comment