मुरलीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत दीनापट्टी सखुआ पंचायत के गोपाली टोला वार्ड 12 से एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। मां और एक साल के बच्चे को जहर देकर हत्या करने का मामला सामने आया है। घटना में बच्चा की मौत और मां गंभीर स्थिति में सहरसा के एक निजी क्लीनिक में इलाजरत है। घटना को लेकर आठ अप्रैल को थाना में महिला के पति समेत चार लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कराई गई है। पुलिस दर्ज मामला सहित अन्य बिन्दुओ पर छानबीन में जुट गई है। बच्चा के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर पीड़ित परिवार को सौंप दिया है। गुरुवार को एफएसएल टीम भी घटना स्थल का जांच कर महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्रित किया है। जिसे फोरेंसिक जांच हेतु भागलपुर भेजा जाएगा। वही गुरुवार को एएसपी प्रवेंद्र भारती गोपाली टोला पहुंचकर घटना की स्थलीय जांच किया। और थानाध्यक्ष अजीत कुमार को विभिन्न बिन्दुओ पर छानबीन तेज करने का निर्देश दिया है।
जानकारी के अनुसार दीनापट्टी सखुआ पंचायत के वार्ड 12 गोपाली टोला निवासी नीलसागर यादव की पत्नी स्वाति कुमारी (25) वर्ष और उनके एक साल के पुत्र को ससुराल पक्ष द्वारा जहर देकर मारने का आरोप लगाया गया है। जिसमें स्वाति गंभीर स्थिति में इलाजरत है। और उनके बच्चा की मौत हुई है। स्वाति की मां गुड्डी देवी पति अरविंद यादव ग्राम मानिकपुर वार्ड तीन थाना पतरघट जिला सहरसा ने दहेज प्रताड़ना में घटना को अंजाम देने का मामला दर्ज कराया है। गुड्डी देवी ने आवेदन में बताया है कि आज से करीब 05 वर्ष पूर्व मेरी पुत्री स्वाति कुमारी उम्र करीब 25 वर्ष की शादी मेरे दामाद नीलसागर यादव उम्र करीब 30 वर्ष पिता देवानंद यादव ग्राम तिलकोड़ा गोपाली टोला से पूरे हिंदू रीति रिवाज के अनुसार हुई थी। शादी के समय मेरे पति द्वारा उक्त नीलसागर यादव को 2,50,000/- दो लाख पचास हजार रूपए उपहार स्वरूप दिया गया था।
शादी के बाद दोनों पति पत्नी के बीच सबकुछ सही चल रहा था। परंतु कुछ दिनों के बाद से मेरी पुत्री के पति एवं उनके ससुर देवानंद यादव, आरती देवी, अभिमन्यु यादव, ममता देवी सभी मिलकर मेरी पुत्री को अपने पिता से दहेज में 500000/- पांच लाख रुपया एवं जमीन लिखवाने को कहने लगा। जब मेरी पुत्री मना करती थी तो उपरोक्त सभी मिलकर प्रतिदिन मेरी पुत्री के साथ गाली गलौज एवं मारपीट करते रहता था। एवं दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहा था। दिनांक छह अप्रैल को समय करीब 07:00 बजे सुबह में उपरोक्त सभी मिलकर मेरी पुत्री को जबरदस्ती दहेज में रुपया व जमीन लिखवाने को बोलने लगा। जब मेरी पुत्री इस बात का विरोध की तो उपरोक्त सभी मिलकर मेरी पुत्री के साथ गाली गलौज करने लगा एवं "काफी बेरहमी से मारपीट करने लगा। जिसके बाद उपरोक्त सभी मिलकर मेरी पुत्री को जबरदस्ती घर में बंद कर दिया और मेरी पुत्री एवं उनके एक वर्ष के छोटे बच्चे को जान मारने के नियत से जहर खिला दिया। जिससे मेरे नाती का मृत्यु हो गया। जिसके बाद घटना की सूचना आसपास के व्यक्तियों द्वारा हमलोगों को फोन के माध्यम से दिया गया। तत्पश्चात हमलोग ग्राम तिलकोड़ा आए तो उपरोक्त सभी मिलकर मेरे नाती के मृत शव को भी देखने नहीं दिया। परंतु मेरी पुत्री का हल्का हल्का सांसे चल रही थी। तब जाकर हमलोग अपनी पुत्री को इलाज कराने सहरसा ले गए। जहां पर मेरी पुत्री अभी भी इलाजरत है और स्थिति काफी गंभीर है।
वही स्थानीय लोगों में घटना को लेकर तरह तरह की चर्चाएं आम है। हालांकि पुलिस सभी बिन्दुओ पर गहन छानबीन कर रही है।
इस बावत थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि घटना को लेकर मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। बच्चा के शव पोस्टमार्टम कराकर पीड़ित को सौंप दिया गया है। साथ एफएसएल टीम बुलाई गई। उच्च पदाधिकारी भी घटना को लेकर छानबीन कर आवश्यक निर्देश दिये है।
Post a Comment