केडी हॉस्पिटल में भर्ती एक लीवर जॉन्डिस से पीड़ित रोगी को शनिवार को उस समय राहत मिली, जब समय पर रक्त की व्यवस्था हो सकी। डॉक्टरों ने मरीज को तत्काल चार यूनिट ब्लड की जरूरत बताई थी, लेकिन परिजन रक्त उपलब्ध नहीं करा पा रहे थे।
संकट गहराने पर झंडा चौक के भुजा दुकानदार सुमन शाह ने संगठन की नगर मंत्री काजल गुप्ता से मदद की गुहार लगाई। सूचना मिलते ही काजल गुप्ता ने मामला राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी तक पहुंचाई, जिसके बाद तुरंत रक्त की व्यवस्था कर दी गई।
मरीज की पहचान अररिया निवासी रंजन शाह के रूप में हुई है, जो झंडा चौक स्थित भुजा दुकान संचालक सुमन शाह के रिश्तेदार हैं। समय पर रक्त मिलने से मरीज की स्थिति में सुधार हुआ है।
स्थानीय लोगों ने संगठन की इस पहल की सराहना की है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी ने कहा
“हमारा संकल्प है कि समाज का कोई भी व्यक्ति संकट के समय खुद को अकेला न समझे। रक्तदान महादान है, यह किसी के जीवन को बचाने का सबसे बड़ा माध्यम है। हमारा संगठन हमेशा जरूरतमंदों की सहायता के लिए तत्पर है। हम युवाओं से अपील करते हैं कि वे आगे आकर रक्तदान करें और मानवता की इस सेवा में भागीदार बनें।”
Post a Comment