भवानीपुर प्रखंड क्षेत्र में बीते गुरुवार की शाम और देर रात भवानीपुर क्षेत्र में आग की दो अलग-अलग घटनाओं ने भारी तबाही मचा दी। इन हादसों में कुल तीन परिवारों के छह घर जलकर पूरी तरह राख हो गए। आग में मवेशी, नकदी, अनाज और घरेलू सामान समेत लाखों रुपये की संपत्ति नष्ट हो गई। वही इस संकट में पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं और उनके सामने गंभीर संकट खड़ा हो गया है।
पहली घटना थाना क्षेत्र के श्रीपुर मिलिक पंचायत अंतर्गत बड़ी भंसार गांव में बीते गुरुवार शाम घटी, जहां शॉर्ट सर्किट से लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। इस हादसे में तीन भाइयों अमजद ख़ाँ अमरुल्लाह खाँ और सहेरे खाँ के चार घर पूरी तरह जलकर राख हो गए। आग इतनी तेजी से फैली कि लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला और पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। वही
दूसरी घटना भवानीपुर नगर पंचायत के सिंघियान वार्ड संख्या 15 में बीते गुरुवार देर रात करीब 11:40 बजे हुई। यहां अज्ञात कारणों से लगी भीषण आग ने दो घरों को अपनी चपेट में ले लिया। इस अग्निकांड में नीलम देवी (पति–दिलीप सिंह) एवं रंजन देवी (पति–श्रवण सिंह) के घर पूरी तरह जल गए। आग में घर में रखा नगद, अनाज, कपड़े, फर्नीचर सहित बकरी और उसके बच्चे भी जलकर नष्ट हो गए।
दोनों ही घटनाओं में स्थानीय ग्रामीणों ने साहस और एकजुटता का परिचय देते हुए कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, जिससे आसपास के अन्य घरों को बचाया जा सका। बावजूद इसके, पीड़ित परिवारों को भारी आर्थिक क्षति उठानी पड़ी है। घटना की सूचना मिलते ही भवानीपुर नगर पंचायत सांसद प्रतिनिधि सह समाजसेवी शोभाकांत यादव एवं प्रखंड सांसद प्रतिनिधि भगवान पंडित, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव के निर्देश पर मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। इसके अलावा, भवानीपुर नगर पंचायत पैक्स अध्यक्ष प्रत्याशी सह माधव नगर वार्ड पार्षद पति सुभाष यादव ने भी पीड़ितों से मिलकर मदद का भरोसा दिलाया। वही समाजसेवी मुजाहिद आलम सहित मौजूद थे।
पीड़ित परिवारों ने प्रशासन से शीघ्र मुआवजा उपलब्ध कराने की मांग की है, ताकि वे अपने जीवन को फिर से गुजर बसर कर सकें।
Post a Comment