Top News

दिघरी में 14.99 लाख की लागत से सड़क निर्माण शुरू, जलजमाव से मिलेगी राहत, ग्रामीणों में ख़ुशी

कोढ़ा विधानसभा अंतर्गत कोढ़ा प्रखंड के दिघरी पंचायत के वार्ड संख्या 2 में मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना के तहत 14 लाख 99 हजार 900 रुपये की लागत से सड़क निर्माण कार्य शुरू होने से ग्रामीणों में हर्ष का माहौल है। इस योजना के अंतर्गत योजना एवं विकास विभाग द्वारा तारा मंडल के घर से पोलो दास के घर तक मिट्टी भराई, ईंट सोलिंग एवं पीसीसी ढलाई के साथ सड़क का निर्माण कराया जा रहा है।

यह महत्वपूर्ण योजना विधान पार्षद अशोक अग्रवाल की अनुशंसा पर स्वीकृत हुई है, जिसका उद्देश्य वर्षों से बरसात के दौरान होने वाले जलजमाव की समस्या से निजात दिलाना है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के दिनों में इस मार्ग पर चलना काफी मुश्किल हो जाता था, जिससे दैनिक जीवन प्रभावित होता था।वहीं ग्रामीण अमरेंद्र झा, आलोक झा,अजेन मंडल, इंद्रदेव मंडल, तारानंद मंडल समेत अन्य गणमान्य लोगों ने बताया की विगत वर्षों से यह सड़क नहीं रहने के कारण हल्की सी वारीश होती ही भारी जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो जाती थी ,जिस समस्या को लेकर भाजपा मंडल अध्यक्ष भोला झा को अवगत कराया गया, समस्या के निदान के लिए ग्रामीणों की इस समस्या को विधान पार्षद अशोक अग्रवाल ने गंभीरता से लेते हुए इस सड़क का स्वीकृति करा निर्माण कार्य आरंभ कराया गया, जो की बरसात में हम सभी ग्रामीणों को काफी राहत मिलेगी। साथ ही इस कार्य के लिए विधान पार्षद अशोक अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष भोला झा का सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया है ।
निर्माण कार्य की देखरेख भाजपा मंडल अध्यक्ष भोला झा (कोलासी मंडल) द्वारा की जा रही है, जिनके नेतृत्व में गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित किया जा रहा है। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई है कि सड़क निर्माण पूरा होने के बाद आवागमन सुगम होगा और जलजमाव की समस्या से स्थायी राहत मिलेगी।

स्थानीय लोगों ने जनप्रतिनिधियों और प्रशासन के प्रति आभार जताते हुए कहा कि यह सड़क उनके जीवन को आसान बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।वहीं ग्रामीण ने जानकारी दी की इस गांव में सड़क के साथ नाले का भी निर्माण कराया जाए ताकि सड़क पर जलजमाव से भी मुक्ति मिल सकेंगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post