Top News

मुरलीगंज-रामनवमी शोभायात्रा में श्रीराम के जयघोष से वातावरण भक्तिमय

मुरलीगंज बाजार में रामनवमी के शुभ 
अवसर शनिवार को भव्य व विशाल शोभा यात्रा निकाली गई। राम लल्ला की रथ झांकी व दरबार आकर्षण का केंद्र बना रहा। शोभा यात्रा में हजारों की संख्या में लोग भक्ति और उत्साह से ओतप्रोत होकर शामिल हुए। शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर जगह जगह मजिस्ट्रेट, पुलिस पदाधिकारी सहित दल बल तैनात रहे। विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल के तत्वाधान में शहर के सार्वजनिक दुर्गा मंदिर परिसर से शोभायात्रा निकालकर नगर भ्रमण किया गया। श्रद्धालुओ गाजे बाजे, भगवा ध्वज व श्रीराम झांकी के साथ भक्तिभाव से भव्य रामनवमी शोभा यात्रा में शामिल हुए। श्रीराम भक्त युवाओं ने अपने माथे पर भगवा गमछा व पगड़ी बांध जय श्रीराम के नारे लगाते रहे। श्रीराम के शोभायात्रा में महिला श्रद्धालु भी बढ़ चढ़कर शामिल हुआ। शोभायात्रा में युवा, बड़े बुजुर्ग, समाजसेवी, जनप्रतिनिधि और महिला श्रद्धालु एवं श्रीराम भक्तों ने उत्साह के साथ भाग लिया। 
शोभायात्रा में नव युवकों तथा महिलाओं द्वारा बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई गई। भगवा रंग के वस्त्र पहने सभी रामभक्त जय श्रीराम के नारे लगा रहे थे। इस दौरान पूरा शहर जय श्रीराम के नारों से गूंज रहा था। शोभायात्रा मुरलीगंज दुर्गा स्थान से निकलकर जयरामपुर महावीर चौक, गौशाला चौक, काशीपुर, मस्जिद चौक, हरिद्वार चौक, गोल बाजार, मिडल चौक होते हुए पुनः दुर्गा मंदिर पहुंचकर समाप्त हुई। शोभायात्रा के दौरान विधि व्यवस्था कायम रखने को लेकर स्थानीय प्रशासन मुस्तैद नजर आए। एसडीएम संतोष कुमार, एएसपी प्रवेन्द्र भारती, थानाध्यक्ष अजीत कुमार के नेतृत्व में चौक चौराहे पर पुलिस बल तैनात रहे। शोभा यात्रा को शांतिपूर्वक सफल बनाने में स्थानीय समाजसेवी, जनप्रतिनिधि, युवा समाजिक कार्यकर्ताओ और विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल के सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।

Post a Comment

Previous Post Next Post