आगामी 26 मार्च को आयोजित होने वाली भव्य रामनवमी शोभा यात्रा की तैयारी को लेकर राम जानकी मंदिर परिसर, भातडाला में श्री राम भक्त मंडल के तत्वावधान में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में शोभा यात्रा के दौरान विधि-व्यवस्था, आयोजन की रूपरेखा तथा विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक की अध्यक्षता ठाकुरगंज विधायक गोपाल अग्रवाल ने की। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष सिकंदर पटेल भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में शोभा यात्रा को भव्य और ऐतिहासिक बनाने को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया तथा सभी राम भक्तों से इसमें सक्रिय सहयोग और सहभागिता की अपील की गई।
बैठक में बिजली प्रसाद सिंह, देवकी अग्रवाल, राम भक्त मंडल के अध्यक्ष अनिल महाराज, प्रमोद राज चौधरी, राजेश करनानी, चंद्रकांत गौतम, संजीव शाह, कौशल किशोर यादव, अतुल सिंह, निरंजन राय, पुष्पेश सिंह, शिवशंकर महतो, लक्ष्मण झा, प्रदीप ठाकुर, वैभव चौधरी, पुष्पराज सिंह, आनंद गोस्वामी, अरुण सिंह, रमन चौधरी, साजन जायसवाल सहित बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष राम भक्त उपस्थित रहे।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस वर्ष रामनवमी शोभा यात्रा को भव्य और ऐतिहासिक स्वरूप दिया जाएगा। इसके लिए विभिन्न समितियों का गठन कर जिम्मेदारियां भी तय की जाएंगी।
Post a Comment