Top News

डायमंड 11 क्लब क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आगाज़, जनप्रतिनिधियों की रही गरिमामयी मौजूदगी

कोढ़ा हाई स्कूल के मैदान परिसर में खेल प्रतिभाओं को मंच देने और युवाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से डायमंड 11 क्लब द्वारा आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन बड़े ही उत्साह और धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार राज्य महादलित आयोग के अध्यक्ष मनोज कुमार ऋषि उपस्थित रहे, जिन्होंने फीता काटकर टूर्नामेंट का विधिवत शुभारंभ किया।
इस अवसर पर सदर 2 अनुमंडल पदाधिकारी रजन सिंह भी विशेष रूप से मौजूद रहे। उद्घाटन समारोह में डायमंड क्लब के अध्यक्ष सुमन मिश्रा के साथ-साथ रवि चौधरी, रितेश चौधरी, जेडीयू के नगर अध्यक्ष बादल मेहता सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी अतिथियों का आयोजकों द्वारा फूल-मालाओं से स्वागत किया गया।
मुख्य अतिथि मनोज कुमार ऋषि ने अपने संबोधन में कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास का माध्यम है, बल्कि यह अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता को भी विकसित करता है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे खेल के साथ-साथ शिक्षा पर भी ध्यान दें और अपने क्षेत्र का नाम रोशन करें।
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रजन सिंह, एवं अपर थानाध्यक्ष कुणाल कुमार ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के टूर्नामेंट ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने आयोजकों को भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम जारी रखने के लिए प्रेरित किया।
डायमंड क्लब के अध्यक्ष सुमन मिश्रा ने बताया कि टूर्नामेंट में विभिन्न टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले खेले जाएंगे और विजेता टीम को आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि क्लब का उद्देश्य स्थानीय खिलाड़ियों को पहचान दिलाना और खेल के प्रति रुचि बढ़ाना है।
उद्घाटन मैच के साथ ही टूर्नामेंट की शुरुआत हुई, जिसमें खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का दिल जीत लिया। मैदान में बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे और पूरे आयोजन में उत्साह का माहौल देखने को मिला। आयोजकों ने कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post