Top News

गैस की किल्लत पर भड़के पूर्व जदयू प्रखंड अध्यक्ष, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई की मांग

कोढ़ा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में लगातार बढ़ रही रसोई गैस की किल्लत को लेकर पूर्व जदयू प्रखंड अध्यक्ष सह मुखिया प्रतिनिधि बहरखाल विजय सिंह कुशवाहा ने कड़ा रुख अपनाते हुए प्रशासन से कालाबाजारी में शामिल लोगों के खिलाफसख्त कार्रवाई की जिला प्रशासन से मांग की है। उन्होंने कहा कि आम उपभोक्ता गैस सिलेंडर के लिए परेशान हैं, जबकि कुछ असामाजिक तत्व कृत्रिम कमी पैदा कर अवैध रूप से ऊंचे दामों पर सिलेंडर बेच रहे हैं।
पूर्व प्रखंड अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि गैस एजेंसियों और डिलीवरी सिस्टम में पारदर्शिता की कमी के कारण आम लोगों को समय पर सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीण और शहरी इलाकों में उपभोक्ताओं को कई-कई दिनों तक इंतजार करना पड़ रहा है, जिससे उनकी दैनिक दिनचर्या प्रभावित हो रही है जबकी आगे ईद व रामनवमी का पर्व की भी तैयारी चल रही है ।
उन्होंने प्रशासन से मांग की कि गैस वितरण प्रणाली की गहन जांच कराई जाए और जहां भी गड़बड़ी मिले, वहां तत्काल कार्रवाई की जाए। साथ ही कालाबाजारी में लिप्त लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके।उन्होंने यह भी कहा कि जरूरतमंद उपभोक्ताओं को प्राथमिकता के आधार पर गैस उपलब्ध कराई जानी चाहिए और वितरण प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी बनाया जाए। इसके लिए निगरानी तंत्र को मजबूत करने और शिकायतों के त्वरित निपटारे की व्यवस्था करने की भी मांग की गई।
स्थानीय लोगों ने भी गैस की किल्लत पर नाराजगी जताते हुए कहा कि एजेंसियों पर सख्ती नहीं होने के कारण यह समस्या लगातार बनी हुई है। लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द ठोस कदम उठाने की अपील की है, ताकि उन्हें राहत मिल सके।
वहीं, प्रशासन की ओर से मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच कराने और आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post