Top News

पूर्णिया पुलिस साइबर अपराध से निपटने को हाई-टेक नोडल अधिकारियों को NCRP, CEIR पोर्टल का विशेष प्रशिक्षण मिला

पूर्णियाँ /बालमुकुन्द यादव 

पूर्णिया पुलिस साइबर अपराध की बढ़ती चुनौतियों से निपटने और दर्ज मामलों के त्वरित निष्पादन के लिए अब और भी हाई-टेक होने जा रही है। इसी क्रम में, पुलिस केंद्र स्थित मनोरंजन भवन में एक दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया।इस कार्यशाला में जिले के सभी थानों से आए नोडल पदाधिकारियों को साइबर क्राइम डीएसपी चंदन कुमार ठाकुर द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। उन्हें NCRP (नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल) और JMIS पोर्टल के प्रभावी संचालन की बारीकियां सिखाई गईं।अधिकारियों को CEIR (सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर) पोर्टल के उपयोग के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई


यह पोर्टल चोरी या गुम हुए मोबाइल फोन को ब्लॉक करने और उन्हें ट्रैक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य पुलिस बल को तकनीकी रूप से सशक्त बनाना है। इसका लक्ष्य साइबर अपराध से जुड़े मामलों का समय सीमा के भीतर और वैज्ञानिक तरीके से निपटारा सुनिश्चित करना है।डीएसपी चंदन कुमार ठाकुर ने इस बात पर जोर दिया कि तकनीक के इस युग में पुलिस का अपडेट रहना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि इन पोर्टल्स के सही समन्वय से आम जनता को साइबर ठगी के मामलों में राहत मिलेगी और अपराधियों तक पहुंचना आसान होगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post