Top News

डगरूआ में टोटो से 50 लीटर शराब बरामद पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार किया

 

पूर्णियाँ /बालमुकुन्द यादव 

पूर्णिया के डगरूआ में शराबबंदी के बावजूद नशे के कारोबारियों के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है। इसी क्रम में डगरूआ थाना पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) पर एक टोटो से 50.070 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। इस कार्रवाई में एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है।डगरूआ थाना अध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक टोटो के जरिए शराब की खेप ले जाई जा रही है। सूचना के आधार पर थाना के सामने सघन तलाशी अभियान चलाया गया


तलाशी के दौरान एक संदिग्ध टोटो को रोका गया। उसकी जांच करने पर उसमें से कुल 50.070 लीटर विदेशी शराब मिली, जिसे जब्त कर लिया गया।पुलिस ने मौके से संदीप कुमार (23 वर्ष) नामक एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया। संदीप पूर्णिया जिले के सहायक खजांची थाना अंतर्गत मौलवी बाड़ी, वार्ड नंबर 25 निवासी स्वर्गीय सीताराम मंडल का पुत्र है।थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया, "शराब के साथ अभियुक्त को रंगे हाथों पकड़ा गया है। पुलिस इस मामले में शामिल अन्य लोगों की तलाश कर रही है। गिरफ्तार युवक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।"डगरूआ पुलिस की इस मुस्तैदी से इलाके के शराब तस्करों में हड़कंप मच गया है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शराब के अवैध कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post