बुधवार शाम रमज़ान का चांद देखे जाने की पुष्टि के बाद आज से पहला रोजा रखा जा रहा है। चांद नजर आते ही मुस्लिम समाज में खुशी और इबादत का माहौल बन गया। तथा मस्जिदों में तरावीह नमाज की तैयारियाँ पूरी कर ली गईं। शहर और ग्रामीण इलाकों की मस्जिदों में साफ-सफाई, रोशनी और नमाजियों की सुविधा को लेकर विशेष इंतजाम किए गए हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए एआईएमआईएम पार्टी के प्रदेश महासचिव सह समाजसेवी हाजी नाहीद गनी ने बताया कि चांद दिखने के साथ ही रमज़ान माह की विधिवत शुरुआत हो गई है। और लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि रमज़ान इबादत, सब्र और आत्मसंयम का महीना है, जिसमें लोग अल्लाह की इबादत के साथ-साथ जरूरतमंदों की मदद पर भी विशेष ध्यान देते हैं?। इफ्तार के समय रोजेदारों के लिए खजूर, पानी, शरबत और हल्के भोजन की व्यवस्था की जा रही है, वहीं सेहरी को लेकर भी घरों में विशेष तैयारी की गई है। रमज़ान की आमद से स्थानीय बाजारों में भी रौनक बढ़ गई है और खजूर, फल, दूध, सेवई, चावल, दाल सहित अन्य जरूरी खाद्य सामग्री की खरीदारी तेज हो गई है। दुकानदारों के अनुसार रोजा शुरू होते ही ग्राहकों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है और आने वाले दिनों में बिक्री और बढ़ने की संभावना है। रमज़ान के दौरान जकात और फितरा अदा करने, गरीबों की सहायता करने तथा आपसी भाईचारे को मजबूत करने पर जोर दिया जाता है। रोजेदारों को स्वास्थ्य का ध्यान रखने की सलाह भी दी गई है, जिसमें सेहरी में पौष्टिक भोजन और इफ्तार में संतुलित आहार लेने की बात कही गई है। पूरे क्षेत्र में रमज़ान को लेकर धार्मिक उत्साह और सामाजिक सौहार्द का वातावरण देखा जा रहा है।
बुधवार शाम चांद दिखा, आज से पहला रोजा
Cityhalchal News
0
Post a Comment