पूर्णिया पुलिस को नशा तस्करों के खिलाफ अभियान में बड़ी सफलता मिली है। कसबा थाना अध्यक्ष ज्ञान रंजन के नेतृत्व में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर भारी मात्रा में स्मैक और नकदी के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने धनखनिया निवासी मो० सरफूल के घर पर दबिश दी। तलाशी के दौरान पुलिस ने 99.41 ग्राम स्मैक जब्त की।इसके अतिरिक्त, पुलिस ने 91,000 रुपये नकद (जो स्मैक बिक्री की आय होने का संदेह है), एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू, बैटरी, ब्लेड, साबुदानी, सिल्वर पेपर, पत्थर का टूटा हुआ चकला (पैकिंग और तौल के लिए प्रयुक्त), एक मोबाइल फोन और भारी मात्रा में प्लास्टिक भी बरामद किया है।गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान 25 वर्षीय मो० सरफूल के रूप में हुई है। वह मो० हासिम का पुत्र है और धनखनिया (वार्ड नं-14), थाना- कसबा, जिला- पूर्णिया का निवासी है।थाना अध्यक्ष ज्ञान रंजन ने बताया कि यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई है। उन्होंने कहा कि पुलिस नशा कारोबारियों के नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए प्रतिबद्ध है। गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस ने 99 ग्राम स्मैक जब्त की एक तस्कर गिरफ्तार, नकदी और उपकरण भी बरामद।
Cityhalchal News
0
Post a Comment