Top News

कोढ़ा की आस्था पर घेराबंदी का सवाल: विधायक ने सदन में गूंजाई जनता की आवाज

कोढ़ा विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न मंदिर की घेराबंदी का मुद्दा अब विधानसभा तक पहुंच गया है। भाजपा विधायक कविता पासवान ने इस मामले को सदन में जोरदार तरीके से उठाते हुए सरकार का ध्यान क्षेत्र की धार्मिक आस्था और सुरक्षा व्यवस्था की ओर आकर्षित कराया।
विधानसभा की कार्यवाही के दौरान विधायक ने कहा कि कोढ़ा क्षेत्र के उक्त मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है, लेकिन सुरक्षा और घेराबंदी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि मंदिर परिसर की घेराबंदी होने से न सिर्फ अतिक्रमण पर रोक लगेगी, बल्कि श्रद्धालुओं को भी सुरक्षित वातावरण मिलेगा। पुर्व में विधायक के द्वारा अपर समाहर्ता कटिहार को कोढ़ा के विभिन्न मंदिरों की घेराबंदी को लेकर मामला अवगत कराया गया था ।जिस पर किसी तरह की ठोस पहल नहीं निकाली गई थी ।
वहीं विधायक ने सरकार से मांग की कि शीघ्र ही संबंधित विभाग को निर्देश देकर मंदिर की घेराबंदी के लिए आवश्यक राशि आवंटित की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि यह केवल एक धार्मिक स्थल का मामला नहीं है, बल्कि क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान और लोगों की भावनाओं से जुड़ा विषय है।वहीं इस तरह के मांग को लेकर विधायक प्रतिनिधि रमन झा ने बताया कि कोड विधायक के द्वारा पुरजोर तरीके से मंदिर की घेराबंदी की मांग को विधानसभा में उठाया गया है मंदिर की घेराबंदी हो जाने से वहां के श्रद्धालुओं समेत पुजारी का सुरक्षा के साथ व्यवस्था मजबूत होगा। वह इस मांग को लेकर जिला भाजपा नेता गौरव पासवान, जिला भाजपा महामंत्री रामनाथ पांडे, पूर्व मंडल अध्यक्ष भाजपा डोमन चौधरी, पुर्व कोलासी मंडल अध्यक्ष मिथिलेश कुमार सिंह, मनोज ठाकुर समेत, व अन्य भाजपा के  नेताओं ने विधायक का आभार व्यक्त किया है।
सदन मेमुद्दा उठने के बाद सरकार की ओर से मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है। अब क्षेत्र की जनता की निगाहें इस पर टिकी हैं कि कब तक मंदिर की घेराबंदी का कार्य धरातल पर शुरू होता है।

Post a Comment

Previous Post Next Post