Top News

समारोह आयोजित कर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को दी गई विदाई

बैसा के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी - संगीता कुमारी के सेवानिवृत्ति पर सम्मान सह विदाई समारोह आयोजित की गई। समारोह का आयोजन प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय बैसा के प्रांगण में की गई। जिसकी अध्यक्षता - सेवानिवृत्त शिक्षक - मो तौहीद आलम ने की। मंच संचालन - शिक्षक मो अबु आमिर यजदानी, एवं मो मुजम्मिल ने किया। 
इस अवसर पर बैसा के सेवानिवृत हुए प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी - संगीता कुमारी को माला पहनाकर व बुके भेंटकर उपस्थित अधिकारी, कर्मी, व शिक्षकों ने सम्मानित किया। उन्हें अंगवस्त्र और उपहार भेंट कर विदाई दी गई।
कार्यक्रम में - विधायक अख्तरूल ईमान,जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं एमडीएम डीपीओ  भी पहुंचे। शिक्षकों ने बुके देकर उनका कार्यक्रम में स्वागत किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के रुप में संगीता कुमारी का कार्यकाल काफी सराहनीय रहा। उन्होंने शिक्षक व कर्मियों के साथ समन्वय स्थापित कर कुशलता के साथ कार्य किया। उनके कार्य कुशलता व नम्र व्यवहार से सभी प्रभावित रहे। बीआरपी व शिक्षकों ने कहा एक अधिकारी के रूप में हर कार्य में वे सहयोग व सुझाव देते रहे। बेहतर करने को लेकर प्रेरित करते रहे। उनके कार्यकाल को भुलाया नहीं जा सकेगा। विधायक एवं डीईओ व डीपीओ ने भी उनके कार्य की सरहाना करते हुए कहा आज एक अच्छे अधिकारी विभाग की सेवा से मुक्त हो गए। जिन्होंने अपने सेवा काल में कार्य क्षमता का बेहतर परिचय दिया।
वहीं सेवानिवृत प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने कहा की बैसा में उनकी सेवा समाप्त हो गई । 
सेवाकाल का यह अंतिम दिन सदा स्मरण में रहेगा। उन्होंने कार्य में सहयोग के लिए सभी अधिकारी, कर्मी व शिक्षकों को धन्यवाद कहा। इस दौरान - विधायक अख्तरूल ईमान, बी डी ओ - राज कुमार चौधरी, सी ओ गोपाल कुमार, प्रमुख मो शमीम अख्तर उर्फ लालबाबू, उपप्रमुख फिरोज आलम, प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रखंड सचिव आदिल अनवर, 
शिक्षकों में - मो० अबु अमीर यजदानी ,  मो० मुजम्मिल 
मो० गुलफाम , अबुबकर सिद्दीकी, मो० आदिल अनवर,मो० ज़ुबैर अनवर , मो० कैसर राजा,शम्स तबरेज ,जसीम उद्दीन,नदीम अखतर ,शमशाद आलम 
मंजुर आलम,एजाज आलम,मेराज आलम,साकेब अतहर,बैदनाथ सिंह ,नुर सर्वर,पंकज गोस्वामी, 
अकमल यजदानी ,शालीम अनवर,अफसर हुसैन 
दिनार अहमद,सुरेश कुमार शर्मा ,प्रदिप कुमार 
राजेश कुमार ,मो० रिजवान ,अनोखेलाल आदि मौजूद थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post