Top News

बाल विवाह व बाल श्रम उन्मूलन को लेकर कवच 2.0 परियोजना की समीक्षा

बच्चों के अधिकार एवं संरक्षण के क्षेत्र में कार्यरत अंतरराष्ट्रीय संस्था द्वारा संचालित कवच 2.0 परियोजना की समीक्षा के लिए 7 सदस्यीय टीम कटिहार पहुंची। टीम ने फलका प्रखंड में बाल विवाह, बाल श्रम और बच्चों से जुड़ी समस्याओं को लेकर प्रशासनिक व पंचायत स्तर पर जमीनी समीक्षा की।
टीम ने फलका प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी अंशु प्रिया से मुलाकात कर बाल कल्याण संरक्षण समिति, ग्राम पंचायत विकास फंड से बच्चों के विकास कार्यों तथा आगामी योजनाओं की जानकारी ली। इसके बाद पंचायत सरकार भवन हथवाड़ा पहुंचकर पंचायत स्तरीय बाल कल्याण संरक्षण समिति के कार्यों की समीक्षा की, जहां मुखिया भारती कुमारी द्वारा टीम का स्वागत किया गया।
समिति द्वारा बाल विवाह, बाल श्रम की रोकथाम, ड्रॉपआउट बच्चों को विद्यालय से जोड़ने एवं नियमित गृह भ्रमण की जानकारी दी गई। टीम ने कार्यों की सराहना करते हुए इसे मॉडल के रूप में अन्य जिलों में लागू करने की बात कही।
टीम ने उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिरसा हरिजन में मीना मंच की बच्चियों से संवाद कर उनके कार्यों की जानकारी ली और आवश्यक सुझाव दिए। मौके पर प्रशासनिक, पंचायत प्रतिनिधि, शिक्षक, सेविकाएं एवं बच्चों के अभिभावक उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post