Top News

डीसीएलआर-बीडीओ ने किसान रजिस्ट्री शिविर का किया निरीक्षण

चौसा प्रखंड की पंचायतों में व्यवस्थाओं का जायजा, पंजीकरण प्रक्रिया देखी

चौसा/अंसार आलम 

मधेपुरा : चौसा प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में गुरुवार को डीसीएलआर सौरभ कुमार भारती और बीडीओ सरीना आजाद ने किसान रजिस्ट्री शिविर का दौरा किया। उन्होंने चौसा ई-किसान भवन में आयोजित शिविर की व्यवस्थाओं और पंजीकरण प्रक्रिया का गहनता से जायजा लिया।डीसीएलआर सौरभ कुमार भारती ने बताया कि यह किसान रजिस्ट्री शिविर 6 से 9 जनवरी 2026 तक प्रखंड की सभी 13 पंचायतों में एक साथ आयोजित किया जा रहा है। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य प्रखंड के अधिक से अधिक किसानों का पंजीकरण सुनिश्चित करना है, ताकि उन्हें केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न कृषि योजनाओं का लाभ मिल सके


उन्होंने अधिकारियों और प्रतिनिधियों के साथ एक बैठक भी की। इस दौरान डीसीएलआर ने प्रखंड के सभी किसानों से अपील की कि वे निर्धारित समय-सीमा के भीतर अपना पंजीकरण अवश्य कराएं।इस अवसर पर बीडीओ सरीना आजाद, बीएओ कोमल भारती, कृषि समन्वयक अंबुज कुमार, कौशल कृष्ण अम्बेडकर, अवधेश कुमार, कर्मचारी अविनाश कुमार, मनीष कुमार, रौनक आजाद, राजनंदन कुमार, मनीष कुमार, किसान सलाहकार सुनील कुमार, कुंज बिहारी शास्त्री, धीरज कुमार, मणिकांत कुमार, अनुज कुमार, पंकज कुमार, सुनील कुमार, एटीएम वीरमणि कुमार, लेखापाल राजीव कुमार चौधरी, कार्यपालक सहायक अमन कुमार सहित कई अन्य किसान और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post