कटिहार। कुरसेला में माघी पूर्णिमा के अवसर पर त्रिमुहानी संगम तट पर होने वाले गंगा स्नान को लेकर अंचल प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को सीओ अनुपम कुमारी ने अंचल कर्मियों के साथ त्रिमुहानी संगम तट का निरीक्षण किया। निरीक्षण का उद्देश्य गंगा स्नान के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा नही हो इसको लेकर निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सीओ अनुपम कुमारी ने गंगा तट के किनारे घेराबंदी की व्यवस्था करने, शौचालय, पेयजल सुविधा उपलब्ध कराने तथा सुरक्षा के दृष्टिकोण से गोताखोरों की तैनाती सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए एनडीआरएफ, मेडिकल टीम, को भी मौके पर उपलब्ध रखने की बात कही गई।अंचलाधिकारी ने संबंधित कर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि स्नान के दौरान भीड़ प्रबंधन, स्वच्छता और सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाए, ताकि दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालु सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण तरीके से गंगा स्नान कर सकें। बताया गया कि माघी पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना को देखते हुए सभी आवश्यक तैयारियां समय रहते पूरी कर ली जाएंगी। निरीक्षण के दौरान अंचल के कर्मचारी,प्रखंड विशु्त्री अध्यक्ष मिथुन चौधरी, संगम बाबा, व अन्य उपस्थित थे।
माघी पूर्णिमा को लेकर त्रिमुहानी संगम तट का अंचल पदाधिकारी ने किया निरीक्षण
Cityhalchal News
0
Post a Comment