Top News

सड़क सुरक्षा माह के तहत निकाली रैली को एसपी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अवसर पर परिवहन विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा को लेकर एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने हरी झंडी दिखाकर किया।
इस अवसर पर आम लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया गया। रैली के माध्यम से हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, ओवरस्पीडिंग से बचने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई।
पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने कहा कि वाहन चालक स्वयं भी सुरक्षित रहे और दूसरे के भी सुरक्षा की चिंता करे यह आवश्यक है।कार्यक्रम के दौरान अपर जिला परिवहन पदाधिकारी सलिल प्रशांत, ट्रैफिक डीएसपी राजेश कुमार, रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव मिक्की साह सहित परिवहन एवं यातायात विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मी भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने कहा कि सड़क सुरक्षा के प्रति जनजागरूकता से ही दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकती है।

Post a Comment

Previous Post Next Post