सुपौल। त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय स्थित आवासीय गुरुकुल स्कूल निकट खादी भंडार द्वारा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के उद्देश्य से एक ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायी शैक्षिक परिभ्रमण का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं को पड़ोसी देश नेपाल के प्रसिद्ध झरना नमस्ते झरना धराण क्षेत्र का शैक्षिक भ्रमण कराया गया।
स्कूल के निदेशक राकेश चौधरी ने बताया इस परिभ्रमण का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को पुस्तकीय ज्ञान के साथ-साथ प्राकृतिक, भौगोलिक, पर्यावरणीय एवं सांस्कृतिक ज्ञान से प्रत्यक्ष रूप से जोड़ना था। नेपाल के मनोरम झरनों, पहाड़ी भू-आकृतियों और प्राकृतिक सौंदर्य को देखकर विद्यार्थियों में विशेष उत्साह एवं जिज्ञासा देखने को मिली।
यात्रा के दौरान विद्यालय के शिक्षकों ने बच्चों को जल संरक्षण, पर्यावरण संतुलन, प्राकृतिक संसाधनों की महत्ता तथा उनके संरक्षण के विषय में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही नेपाल की संस्कृति, रहन-सहन, सामाजिक जीवन और परंपराओं से भी विद्यार्थियों को अवगत कराया गया।
स्कूल के एडमिनिस्ट्रेटिव एडवाइजर सह स्कूल इंचार्ज विकाश आनंद ने बताया कि परिभ्रमण के दौरान बच्चों ने नेपाल की प्राकृतिक सुंदरता, झरनों की बनावट, पर्यावरण संरक्षण तथा वहां की जीवनशैली के बारे में प्रत्यक्ष रूप से जानकारी प्राप्त की। शिक्षकों ने बच्चों को यात्रा के दौरान विभिन्न शैक्षिक तथ्यों की जानकारी दी और उनके प्रश्नों के उत्तर भी दिए।
विकाश आनंद ने बताया कि इस शैक्षिक यात्रा से विद्यार्थियों में अनुशासन, आपसी सहयोग, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता एवं सामाजिक समझ का विकास हुआ। बच्चों ने इस भ्रमण को अत्यंत रोचक, ज्ञानवर्धक एवं अविस्मरणीय अनुभव बताया।
स्कूल के एडमिनिस्ट्रेटिव इंचार्ज सह एकेडमिक सुपरवाइजर विकाश आनंद ने बताया कि कि इस प्रकार के शैक्षिक परिभ्रमण विद्यार्थियों के मानसिक, बौद्धिक एवं नैतिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। भविष्य में भी आवासीय गुरुकुल स्कूल द्वारा इस प्रकार के शैक्षिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता रहेगा।
यात्रा के उपरांत सभी छात्र-छात्राएं सकुशल एवं अनुशासित रूप से विद्यालय लौटे। अभिभावकों ने विद्यालय के इस प्रयास की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।
मौके पर स्कूल के सचिव रवि प्रकाश शिक्षक गोविंद जोशी,श्वेता मोनी, नेहा शेखर,अजित सरकार,काजल कुमारी आदि मौजूद थी। यात्रा परिभ्रमण में भाग लेने वाले छात्रों में प्रतिभा ,साक्षी,रिदम कानूशी ,आकांक्षा,नवीन,निधि, दिव्यांश, दिव्यशा,आदित्य,बबली,सोनू,रणधीर, कृष्णा,श्याम,आलोक,रिपु शेखर, संस्कृति आदि सैकड़ों बच्चे मौजूद थे ।
Post a Comment